{"_id":"647cd066a886a610bd04353d","slug":"two-people-including-a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-mahoba-news-c-12-1-269516-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत दो लोगों के ट्रेन से कटे शव बरामद हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव निवासी राजकुमार (22) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात वह घर से निकल गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह सूचना मिली कि राजकुमार का शव गुगौरा चौकी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा पड़ा है। मृतक के चाचा गोपाल ने बताया कि रात को राजकुमार नशे में घर आया था। कुछ देर बाद वह घर से निकल गया। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उसकी मौत कैसे हुई यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।
दूसरी घटना में छिकहरा निवासी रामकैलाश (55) का शव रेलवे ट्रैक पर दिसरापुर के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृतक की जेब से बांदा का टिकट मिला। जिससे आशंका जताई जा रही है कि रामकैलाश पैसेंजर ट्रेन से बांदा जाते समय चलती ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
वहीं रेलवे स्टेशन महोबा के पास एक अधेड़ ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव निवासी सलीम (50) शनिवार की देर रात ट्रेन से महोबा आ रहा था। तभी ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा सलीम रेलवे स्टेशन महोबा के पहले गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)