{"_id":"5f00baa78ebc3e4336017862","slug":"two-people-including-a-woman-hanged-to-death-in-a-domestic-dispute-mahoba-news-knp569327663","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में युवती समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में युवती समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
पनवाड़ी/खरेला। महोबकंठ के ग्राम इटौरा व थाना खरेला के ग्राम बरायं में घरेलू विवाद के चलते दो युवतियों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक युवती की मौत पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना महोबकंठ के ग्राम इटौरा निवासी रेखा (19) पुत्री सीताराम राजपूत शुक्रवार की शाम घर पर थी। परिजनों से कहासुनी होने पर वह नाराज हो गई। परिजन जब खेतों पर काम करने गए, तभी युवती ने कमरे में पंखे के छल्ले से फांसी लगा ली। देर शाम घर पहुंचे परिजनों ने युवती का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। परिवार के राकेश राजपूत और शब्बीर बाइक से युवती को सीएचसी पनवाड़ी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में जमाला पहाड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे दोनों घायल हो गए। 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां डाक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल शब्बीर को झांसी रेफर किया गया, जबकि राकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन युवती को विक्षिप्त बता रहे हैं।
खरेला प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम बरायं निवासी उपमा (22) पुत्री जयहिंद सिंह महोबा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। लॉकडाउन के चलते वह घर पर ही रह रही थी। शुक्रवार को युवती का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिस पर देर रात उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी खरेला राजू सिंह ने बताया की घटना की कोई सूचना नहीं मिली है और न ही कोई तहरीर दी गई है।