फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people died in accidents on the highway

कानपुर-सागर हाईवे में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two people died in accidents on the highway
श्रीनगर (महोबा)। कानुपर-सागर हाईवे में अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद रीवा के लक्ष्मणपुर गांव निवासी सुशील साकेत (28) अपने साथी गढ़ी मलहरा निवासी प्रेमचंद्र श्रीवास के साथ कस्बा श्रीनगर के बजरंग कॉलोनी निवासी सेवक श्रीवास के यहां रिश्तेदारी में आए थे। मंगलवार की देर शाम दोनों युवक कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित गिलिंदा मंदिर में घूमने गए। लौटते समय सुशील सड़क पार करने लगा। तभी छतरपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे सुशील की मौके पर मौत हो गई।

दूसरी घटना बुधवार की सुबह पांच बजे सूरा चौकी के समीप हुई। नथूपुरा गांव निवासी देवीदीन अहिरवार (40) हाईवे में पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया कि उसका भाई अपने छोटे भाई हीरालाल की ससुराल नंदगांव छतरपुर बच्चों को देखने जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed