फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two passengers collided in Bundelkhand Express, train stood still for 20 minutes

Mahoba News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में भिड़े दो यात्री, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two passengers collided in Bundelkhand Express, train stood still for 20 minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। वाराणसी से चलकर ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट तक खड़ी रही। यात्रियों के बीच हुए विवाद सुलझने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

वाराणसी-ग्वालियर के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के बीच विवाद हो गया। एसी बोगी में धूम्रपान के विवाद को लेकर दो यात्री भिड़ गए। इस पर एक यात्री ने स्टेशन मास्टर समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। बाद में अन्य यात्रियों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। बोगियों में सवार यात्री ट्रेन रुकने का कारण जानने के लिए परेशान रहे। बाद में ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर हृदेश सैनी ने बताया कि दो यात्रियों के बीच गलतफहमी हुई थी। विवाद को यात्रियों ने आपस में सुलझा लिया। इससे ट्रेन कुछ देर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed