फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two new school buildings will be constructed in Jaitpur block at a cost of Rs 30.72 lakh.

Mahoba News: जैतपुर ब्लॉक में 30.72 लाख से बनेंगे दो नए विद्यालय भवन

Mon, 03 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 03 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two new school buildings will be constructed in Jaitpur block at a cost of Rs 30.72 lakh.
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक जैतपुर में 30.72 लाख की लागत से दो स्कूलों में नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कार्यदायी संस्था विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50 फीसदी बजट की धनराशि भी भेज दी गई है। नए भवन बनने से स्कूल आने वाले छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण चंद्रपाल ने बताया कि ब्लॉक जैतपुर के परिषदीय स्कूल घिसल्ली व गुढ़ा के विद्यालय भवन जर्जर हालत में थे। सुरक्षा की दृष्टि से इन जर्जर विद्यालयों के भवनों को ध्वस्त करा दिया गया था। इसके बाद यहां नए भवन तैयार किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद घिसल्ली व गुढ़ा में नए स्कूल भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रत्येक विद्यालय भवन 15.36 लाख की लागत से तैयार होंगे। कार्यदायी संस्था के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है। यहां निर्माण कार्य के दौरान दो कमरे, बरामदा, आफिस आदि तैयार किए जाएंगे। विद्यालय भवन निर्माण के लिए मानक के अनुसार डिजाइन तैयार की गई है। एक साल के अंदर यह भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed