{"_id":"98fec70b38e057a3b1d153e169b46f41","slug":"two-million-flown-from-daylight-diggi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े डिग्गी से दो लाख उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन-दहाड़े डिग्गी से दो लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के पास बदमाशों ने एक मुनीम की बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर दो लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। भीड़ भाड़ वाले मार्ग में दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद भी किसी ने बदमाशों को पकड़ने का साहस नहीं जुटाया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
गांधीनगर निवासी पत्थर व्यवसायी प्रेमनाथ शर्मा के मुनीम आबित हुसैन मंगलवार को दो लाख रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने गए थे। पैसे बाइक की डिग्गी में रखे हुए थे। बाइक की डिग्गी लाक थी, मुनीम जैसे ही पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर पहुंचा तभी किसी ने लंच होने की जानकारी दी। मुनीम पैसे निकालने के बजाय पहले बैंक के अंदर देखने गए कि लंच तो नहीं चल रहा है। दो मिनट बाद बाहर लौटने पर देखा तो डिग्गी का ताला टूटा पड़ा था और नोट गायब थे। बाइक की डिग्गी से दो लाख रुपये न होने पर मुनीम के होश उड़ गए। जिसके बाद मुनीम ने अपने मालिक को मोबाइल पर सूचना दी। मालिक ने मौके पर पहुंचकर सीसी टीवी कैमरे चलाकर देखा तो दो लोग डिग्गी खोलते और नोट ले जाते दिखाई दिए, जो सीसी टीवी कैमरे में कैद हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सीसी टीवी कैमरे के फुटेज देखे और टीम को बदमाशों की तलाश मेें लगा दिया।