{"_id":"6af756b43227b8b79208eb9c","slug":"honorarium-of-two-block-managers-withheld-due-to-slow-progress-in-e-kyc-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130609-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ई-केवाईसी की प्रगति कम होने पर दो ब्लॉक प्रबंधकों का रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ई-केवाईसी की प्रगति कम होने पर दो ब्लॉक प्रबंधकों का रोका मानदेय
विज्ञापन
-डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की हुई संयुक्त बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त बैठक हुई। समीक्षा में ब्लॉक जैतपुर में सीसीएल और ई-केवाईसी की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुभाषचंद्र रैकवार व नंदकिशोर शिवहरे के माह नवंबर के मानदेय पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने मिशन के तहत कार्यरत कैडर, उनके दायित्व, रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड, स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैठक क्रेडिट लिंकेज, परिवार संतृप्तिकरण, वीआरएफ, लखपति आजीविका रजिस्टर और बिजली सखी से किए जा रहे कार्यों आदि की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग व बाजार से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही नए-नए उत्पादों के निर्माण और विपणन से समूहों की आय में वृद्धि के प्रयास किए जाएं। निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के साथ समंजस स्थापित कर समूह की महिलाओं को विभागीय योजनाओं से लाभांवित कराया जाए। ताकि, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हों और अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में विकसित किया जा सके। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार आदि मौजूद रहे।