{"_id":"6161d0f08ebc3ed9db0955ee","slug":"two-killed-eight-injured-in-road-accidents-mahoba-news-knp6573297137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
मृतक रामभजन की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/भरवारा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एमपी के छतरपुर के बजरंग नगर सिविल लाइन निवासी रामभजन कुशवाहा (22) शिक्षा संस्था डूसोफ में काम करता था। शुक्रवार को वह संस्था के किसी काम से बाइक से महिला साथी टीकमगढ़ निवासी अजब कुमारी (21) के साथ महोबा आया था। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से छतरपुर लौट रहे थे। तभी रात करीब साढ़े नौ बजे कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रामभजन की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि महिला का इलाज चल रहा है।
इसी तरह थाना महोबकंठ के रिछारा गांव निवासी आत्मादेव (33) अपने भाई चंद्रशेखर (66) के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में आटो को ओवरटेक करते समय अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं बम्हौरी निवासी नरेंद्र (30), पचपहरा निवासी प्रकाशरानी (70), मलकपुरा निवासी रामप्यारी (84), बरा निवासी मनीष (18) व रवि (16) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मायके आई महिला दरवाजे पर खड़ी थी, बाइक ने मारी टक्कर
एक अन्य हादसे में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव में दरवाजे पर खड़े संतोष रानी (65) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। परिजन आनन-फानन महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भतीजे दशरथ श्रीवास ने बताया कि संतोष रानी अपने भाई के यहां मायके आई थी। भतीजे ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।