{"_id":"17f3707e3ac096ec79be04c6f61542f7","slug":"two-house-flown-two-million-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घराें से दो लाख की संपत्ति उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घराें से दो लाख की संपत्ति उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला सादराय निवासी उदयपाल पुत्र सुनंदन प्रजापति शनिवार को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ खेत में कटाई करने गया था। मौका पाकर चोरों ने ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और अंदर कमरे में रखे दो हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवराताें से भरा बक्सा चुरा ले गए। देर शाम घर लौटने पर गृहस्वामी ने मकान का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नगदी और बक्सा गायब था। तलाश करने पर खाली बक्सा मकान के पीछे मिला। घटना की तहरीर देने थाना खरेला पहुंचे गृहस्वामी की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उल्टा पुलिस ने उसे भगा दिया। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ग्राम धवारी में घटी। ग्राम धवारी निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन विश्वकर्मा परिवार के साथ शनिवार की रात घर पर सो रहा था। देर रात अज्ञात चोरों ने मकान में पीछे से प्रवेश किया और कमराें के ताले तोड़कर वहां रखे कृषि औजार और अन्य गृहस्थी का सामान व तीन बकरियां सहित 40 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर कमरों का ताला टुटा होने पर घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर थाना खरेला में दी है। उधर थानाध्यक्ष धर्मराज यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन