फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two friends drowned in the Kyolari River.

Mahoba News: क्योलारी नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Tue, 26 May 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two friends drowned in the Kyolari River.
फोटो 25 एमएएचपी 16 परिचय-हृदेश विश्वकर्मा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ क्षेत्र के गाड़ो गांव में सोमवार सुबह क्योलारी नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। गाड़ो गांव निवासी निहाल साहू (18) अपने दोस्त हृदेश विश्वकर्मा (11) के साथ सुबह करीब दस बजे भैंस और बकरियां चराने नदी किनारे गए थे। तेज उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान गहराई में जाने से दोनों डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद 12 वर्षीय बालिका ने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल मध्यप्रदेश के हरपालपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मुकुल कुमार और लेखपाल इंद्रपाल मौके पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मध्यप्रदेश में कराया जा रहा है।

फोटो 25 एमएएचपी 16 परिचय-हृदेश विश्वकर्मा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो 25 एमएएचपी 16 परिचय-हृदेश विश्वकर्मा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed