{"_id":"594aad0e4f1c1b82178b45bf","slug":"two-deaths-due-to-summer-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की चपेट में आने से दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की चपेट में आने से दो की मौत
महोबा
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
हल्की बूंदा-बांदी के बाद गर्मी का कहर और बढ़ गया है। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है। बदले मौसम के मिजाज के चलते उल्टी-दस्त के मरीज अस्पताल में पटे पड़े हैं। बुधवार को दो लोगों की भीषण गर्मी और संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से गर्मी पूरी शबाब पर है। बुधवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं हवाएं न चलने से उमस भरी गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। मंगलवार को कस्बा अतर्रा के गांव पचोखर निवासी विद्यासागर (40) पुत्र मायादीन शहर में एक शादी समारोह में शिरकत करने आया था। जहां पर गर्मी के चलते उसकी तबियत बिगड़ जाने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह तड़के उसकी मौत हो गई।
इसी तरह शहर के मोहल्ला महतवानापुरा निवासी हरिश्चंद्र चौरसिया (60) पुत्र वंशीधर चौरसिया गर्मी के चलते अचानक गश खाकर गिर गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके चलते जिला अस्पताल के वार्ड फुल है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. केडी गुप्ता ने धूप से बचाव और ताजा खाना खाने की सलाह दी।