{"_id":"67a79fb3cf721eefe8034b74","slug":"two-complaints-came-during-samadhan-diwas-commissioner-sent-teams-to-the-spot-mahoba-news-c-225-1-mah1001-112239-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: समाधान दिवस में आईं दो शिकायतें, कमिश्नर ने मौके पर भेजी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: समाधान दिवस में आईं दो शिकायतें, कमिश्नर ने मौके पर भेजी टीमें
Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के कमिश्नर अजीत कुमार ने शनिवार को समाधान दिवस के दौरान थाना कबरई पहुंच फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद की दो शिकायतें आईं। निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। कमिश्नर ने समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने फरियादियों से संवाद कर उनकी शिकायत सुनीं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर ने दो पुरानी शिकायतों का भी निस्तारण कराया। कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतें प्राथमिकता के साथ सुने। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एडीएम रामप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
समाधान दिवस में छात्रों के साथ की संवाद कार्यशाला
महोबा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से संचालित स्पेल कार्यक्रम के तहत शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार व सीओ दीपक दुबे ने छात्रों के साथ संवाद कार्यशाला की। प्रशिक्षण के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित होने वाले समाधान दिवस की जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि थाना समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से जनसमस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराते हैं। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करते हैं। इस दौरान शिकायतों का फीडबैक शिकायतकर्ताओं से वार्ता करके लिया जाता है।