{"_id":"60d0d54b8ebc3ef89b657ab1","slug":"two-bike-riders-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-mahoba-news-knp6356205192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मृतक चंद्रशेखर की फाइल फोटो
- फोटो : MAHOBA
महोबा। चरखारी-मुस्करा मार्ग पर रिवई गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने बाइक से महोबा आ रहे थे। पुलिस वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं।
कोतवाली चरखारी के रिवई गांव निवासी नंदकिशोर कुशवाहा का पुत्र चंद्रशेखर (30) अपने साले जगदीश (25) निवासी मुस्करा व रिवई निवासी ग्राम प्रधान श्रीपत पाल के भतीजे जितेंद्र पाल (20) के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने महोबा आ रहे थे।
आर्यावर्त बैंक रिवई के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवारों को कुचलता हुआ निकल गया।। हादसे में चंद्रशेखर की मौके पर मौत हो गई, जिला अस्पताल लाते समय जितेंद्र पाल ने दम तोड़ दिया। वहीं जगदीश को मामूली चोटें आने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को एक साथ दो शव रिवई गांव पहुंचने पर मातम छा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे निर्माण में लगे ट्रक व डंपरों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

मृतक जितेंद्र पाल की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA