फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   two arrested,fake,mohoba news,gutkha,factory cought

श्रीनगर में पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
two arrested,fake,mohoba news,gutkha,factory cought
भारी मात्रा में गुटका, सुपारी व बरामद रैपर के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के लुहेडी गांव में शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी है। टीम ने फैक्ट्री संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार एक आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा से सटे लुहेडी गांव में नकली गुटखा फैक्ट्री चलने की सूचना पर पुलिस और खाद्य एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार ने टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

टीम को देखकर वहां काम कर रहे तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर छतरपुर, मध्यप्रदेश के नौगांव थाने के चौखड़ा निवासी रविंद्र कुमार और लुहेडी गांव निवासी फैक्टरी संचालक सुखलेश प्रजापति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। टीम ने मौके से 3240 पैकेट गुटखा, 3575 खाली पैकेट, तीन रोल आशा गुटखा के रैपर, 229 किलोग्राम मिक्स गुटखा सुपारी, गुटखा बनाने की मशीन व तराजू बरामद किया है।

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, मिलावटी गुटखा बनाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed