फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   tussle between president and councilors

Mahoba News: अध्यक्ष व सभासदों में ठनी

Tue, 30 Apr 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
tussle between president and councilors
महोबा। अभी नगर निकाय चुनाव को एक साल का भी समय नहीं बीता और नगर पंचायत खरेला जंग का मैदान बन गई है। एक पखवाड़े से अध्यक्ष और सभासदों में तनातनी चल रही है। लामबंद सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

पूर्व में की गई शिकायत पर सभासदाें के साथ अभद्रता करते हुए शिकायत वापस लिए जाने का दबाव बनाने पर सोमवार को सभासदों ने एसडीएम को पूरा मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


चरखारी एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार को सौंपे शिकायती पत्र में सभासद रामेश्वर यादव, जुगलकिशोर खरे आदि ने बताया कि उन्होंने 13 अप्रैल को नगर पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार व अनियमितता की शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत करने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष दबंगई कर रहे हैं। आरोप है कि अध्यक्ष के भाई ने फोन कर धमकी और नगर पंचायत में घुसने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोप यह भी है कि नगर पंचायत में सभासद बाबूराम अहिरवार के पहुंचने पर सफाई कर्मचारी ने उनकी बेइज्जती कर भगा दिया। सभासद परशुराम को अध्यक्ष व अधिशासी अभियंता ने बुलाकर दोबारा शिकायत करने पर दुकान को उखाड़ फेंकने की धमकी दी। सभासदों ने बताया कि उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। ऐसे में सभासद सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे।


उधर, एसडीएम का कहना है कि यदि अध्यक्ष का भाई अभद्रता कर रहा है कि इसकी शिकायत थाने में देकर मुकदमा दर्ज कराया जाए। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी और डीएम को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed