{"_id":"663927915bbba6494b0cc1c4","slug":"trying-to-withdraw-money-from-atm-one-caught-mahoba-news-c-225-1-mah1001-106395-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश, एक को पकड़ा
Tue, 07 May 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 07 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को तोड़ कर रुपये निकालने की कोशिश में एक युवक को पकड़ लिया गया। हेड ऑफिस की सजगता से वह असफल हो गया। बैंक की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है।
रविवार की रात बदमाशों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बस स्टैंड के पास एटीएम के शटर का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद एटीएम का लॉक तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश की। तभी अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी कर रहे हैदराबाद के हेड ऑफिस के कर्मचारियों ने इसे देख लिया।
इसकी सूचना तत्काल बैंक के स्थानीय कर्मचारियों को दी और फोन कर पुलिस को सूचना देने का आदेश दिया गया। तब कैशियर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच एटीएम की घेराबंदी कर अंदर घुसे एक बदमाश को पकड़कर हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि बैंक की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसबीआई के शाखा प्रबंधक सचिन का कहना है कि एटीएम के लॉक तोड़े गए हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।