फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck tramples girl, highway jam

ट्रक ने बालिका को रौंदा, हाईवे जाम

Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck tramples girl, highway jam
कबरई (महोबा)। नहदौरा गांव के समीप सड़क किनारे खेल रही बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक के चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर मारापीटा। एसडीएम और सीओ ने तीन दिन के अंदर ब्रेकर बनवाने व कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इस दौरान ढाई घंटे तक हाईवे पर जाम में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

नहदौरा गांव निवासी राजकिशोर अहिरवार की पुत्री शिवानी (8) मंगलवार की सुबह घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। तभी पत्थरमंडी कबरई से गिट्टी लेकर बांदा की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बालिका को रौंदते हुए पलट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक व क्लीनर से मारपीट कर दी और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद हाईवे जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार मांग के बाद भी ब्रेकर नहीं बनवाए गए, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह के समझाने पर परिजन व ग्रामीण नहीं माने। तब उपजिलाधिकारी मोहम्मद अवेश व सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। तीन दिन के अंदर ब्रेकर बनने व चालक और क्लीनर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम खुल सका। सुबह साढ़े नौ बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे खुल सका। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी व उमस के चलते परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहाड़े मारकर रोई मां
पुत्री का शव देख मां माया दहाड़े मारकर रोती रही जबकि बड़ा भाई सुभाष (10) रोते रोते गुमशुम हो गया। पड़ोस की महिलाएं परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। राजकिशोर के एक पुत्र व एक पुत्री थी। बेटी की मौत से पिता का बुरा हाल रहा।

क्लीनर चला रहा था ट्रक
कबरई से गिट्टी लादकर बांदा जा रहे ट्रक को चालक की बजाय क्लीनर चला रहा था। जिससे ट्रक अनियंत्रित हुआ और बालिका की मौत हो गई। रायबरेली निवासी चालक मुकेश ट्रक लेकर कबरई आया था। बताया जा रहा है कि लौटते समय क्लीनर शेषमणि ट्रक चलाने लगा। दुर्घटना के बाद ट्रक पलटने के बाद क्लीनर चालक की सीट में फंसा मिला जबकि मुकेश गेट से बाहर निकल आया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed