फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck operators agitated due to increase in royalty price

रॉयल्टी की कीमत बढ़ने से नाराज ट्रक संचालकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Aug 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck operators agitated due to increase in royalty price
प्रदर्शन करते ट्रक संचालक - फोटो : MAHOBA
महोबा। सरकार की गलत खनिज नीति के चलते रॉयल्टी की कीमत बढ़ जाने से ट्रांसपोर्टरों का धंधा बंदी की कगार पर पहुंच गया है। इससे नाराज ट्रक एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर रॉयल्टी की बढ़ती कीमतों का विरोध जताते हुए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा और रॉयल्टी की कीमत समान किए जाने की मांग की। ज्ञापन में रॉयल्टी की दर सरकार द्वार निर्धारित मूल्य पर दिए जाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

पत्थर मंडी कबरई में रॉयल्टी की कीमत 600 रुपये प्रति घनमीटर चल रही है जबकि पड़ोसी मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर में 102 रुपये प्रति घन मीटर रॉयल्टी की कीमत है। जिससे पत्थर मंडी के बजाय ज्यादातर ट्रक मध्य प्रदेश में जाने लगे हैं। इससे यहां का पत्थर कारोबार ठप होता जा रहा है। ट्रक संचालकों को रॉयल्टी महंगी होने के कारण माल भी महंगा मिल रहा है। जिससे ट्रकों के पहिये जाम हो गए हैं। ट्रक संचालक महंगा माल नहीं ले जा पा रहे हैं। जिससे उनकी ट्रकों की किस्तें तक जमा नहीं हो पा रही है। तमाम ट्रक चालकों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि ट्रकों की भार क्षमता के अनुरूप रॉयल्टी दी जाए। साथ ही झांसी और मध्यप्रदेश में चल रहे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ या तो कार्रवाई की जाए या फिर पत्थर मंडी कबरई में भी ओवरलोड चलने की छूट दी जाए। मध्यप्रदेश में ओवरलोडिंग चलने के कारण लखनऊ, कानपुर से कबरई मंडी आने वाली गाड़ियां खड़ी रहती हैं। ज्ञापन में सभी ट्रक संचालकों के साथ समान नीति अपनाए जाने की बात की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, भाजपा नेता शिवम सिंह, उपाध्यक्ष अरशद मुकीम, महामंत्री इश्तयाक उद्दीन, जुबेर अहमद, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed