फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled by his wife's departure, the young man hanged himself

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife's departure, the young man hanged himself
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के सोहजना गांव में पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोहजना गांव निवासी कुमत राजपूत (28) की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके एक पुत्री सपना (03) और दो पुत्र अंकित (04) व अतर (01) हैं। युवक शराब पीने का लती होने के चलते घर में आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन

25 अप्रैल को एक बार फिर पति शराब पीकर घर पहुंचा। जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। कलह से नाराज होकर पत्नी मध्य प्रदेश के नकई गांव चली गई थी। पत्नी आशा के जाने से परेशान कुमत राजपूत शनिवार की शाम घर से निकल गया। रात में उसके न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की रविवार की सुबह उसका शव पेड़ पर फांसी से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्र का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पत्नी के मायके जाने से परेशान बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed