{"_id":"62b5fffce5ee390c003cce1c","slug":"troubled-by-domestic-dispute-married-woman-committed-suicide-mahoba-news-knp704122953","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी
विज्ञापन
महोबा। घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाई ग्यासी ने बताया कि कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी घनश्याम शराब का लती है। गुरुवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिस पर घनश्याम ने अर्चना (23) की मारपीट कर दी। घटना से आहत अर्चना ने फंदे से लटककर जान दे दी।
शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई ग्यासी ने आरोप लगाया कि बहनोई उसकी बहन से मारपीट करता था। पूछने पर अर्चना के बीमार होने की बात बताई गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके चलते एक साल पहले भी बहन ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।