फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tribals attack police team, firing

जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला व फायरिंग, 12 लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tribals attack police team, firing
महोबा। चोरी की घटनाओं में आदिवासी परिवारों का हाथ होने के शक में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आदिवासियों ने हमलाकर कर फायरिंग कर दी। कोतवाली प्रभारी ने मामले में सात नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार की रात छतरपुर मार्ग में रेलवे पुल के आगे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों से पूछताछ के लिए गई थी। पुलिस को देखते ही झोपड़ियों में मौजूद महिलाएं व पुरुष हाथों में सरिया व असलहे लेकर बाहर निकल आए और मारपीट शुरू कर दी। तमंचे से फायरिंग किए जाने पर पुलिस टीम ने किसी तरह बचकर जान बचाई। बाद में भारी फोर्स पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर आरोपी आगामी आदिवासी निवासी रीढ़ी कटनी मध्यप्रदेश, वैष्णवी निवासी डिलारी छतरपुर, पूनम निवासी बिजावर छतरपुर, सीतारानी, चूरन, अजय उर्फ चांदराजा, संजीव व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एक राय होकर मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम चोरियों के मामले में दबिश देने गई थी। जहां पुलिस टीम पर हमला किया गया। मामले में आगामी, वैष्णवी, पूनम व सीतारानी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed