{"_id":"6a99ada0fba3f97116f68cdafbbfb544","slug":"train-youth-sprung-forward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदा युवक
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के ससुराल आने से मना करने पर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। युवक के ट्रेन से कटते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी बृजेश (35) पुत्र स्वामीदीन की एक साल पहले शादी हुई थी। बृजेश की पत्नी शादी के कुछ माह बाद से मायके चली गई। बृजेश कई बार उसे लेने गया लेकिन उसने ससुराल आने से मना कर दिया। जिससे वह खासा परेशान रहने लगा। एक माह पहले भी उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे रेलवे पटरी की तरफ देखा और समझा बुझाकर वापस ले आए।
तीन दिन पहले बृजेश पत्नी को लेने फिर ससुराल गया था। लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। ससुराल से आने के बाद वह परेशान रहने लगा। रविवार को उसने बीला क्रासिंग और कबरई स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन बांदा से झांसी की तरफ जा रही थी।