फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Train stopped due to labour pain, screams echoed on the platformTrain stopped due to labour pain, screams echoed on the platform

Mahoba News: प्रसव पीड़ा होने पर रुकवाई ट्रेन, प्लेटफार्म पर गूंजी किलकारी

Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Train stopped due to labour pain, screams echoed on the platformTrain stopped due to labour pain, screams echoed on the platform
फोटो 07 एमएएचपी 16 परिचय-प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक ले जात
महोबा। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से पति के साथ दिल्ली जा रही महिला को महोबा स्टेशन से निकलते ही प्रसव पीड़ा होने लगी। दर्द से कराहती महिला को देखकर लोगों ने चेनपुलिंग करके ट्रेन रुकवाई। हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पति ने अन्य यात्रियों की मदद से महिला को नीचे उतारा। प्लेटफार्म पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से हरपालपुर सीएचसी भेजा गया। जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद बांदा के कस्बा अतर्रा निवासी जुगल किशोर परिवार समेत दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले वह घर आए थे। सोमवार की रात करीब 8:45 बजे वह अतर्रा से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में पत्नी पूजा के साथ दिल्ली जाने के लिए सवार हुए। कुलपहाड़ स्टेशन के पास जुगल की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। बोगी के अन्य यात्रियों ने जब महिला को कराहते देखा तो उन्होंने मदद की।
विज्ञापन




रात करीब 10:35 बजे हरपालपुर स्टेशन के पास चैन पुलिंग करके ट्रेन को रुकवाया गया। जुगल किशोर ने यात्रियों की मदद से पत्नी को प्लेटफार्म पर लिटाया। स्टेशन पर मौजूद अन्य महिलाओं ने कपड़ों से आड़ बनाकर सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को हरपालपुर की सीएचसी में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुगल किशोेर ने बताया कि प्रसव में महिला यात्रियों ने बेहतर सहयोग किया, जिससे जच्चा-बच्चा की हालत ठीक है। स्टेशन मास्टर फराज खान का कहना है कि ट्रेन में किसी ने चैन पुलिंग की थी। प्रसूता को सकुशल स्टेशन पर उतारा गया। प्रसव के बाद एबुलेंस को सूचना देकर जच्चा-बच्चा को हरपालपुर सीएचसी में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed