{"_id":"60747e488ebc3e592e0eb32a","slug":"train-me-mila-youvak-ka-sav-mahoba-news-knp6231116121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकौशल एक्सप्रेस में यात्री का शव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकौशल एक्सप्रेस में यात्री का शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
महोबा। महाकौशल एक्सप्रेस की बोगी में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी महोबा ने मृतक के परिजनों को सूचना दे शव को नीचे उतारा। हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान है।
सूचना पर पहुंचे मध्यप्रदेश के जनपद रीवा के अठमियां टोला गांव निवासी भाई वंश गोपाल ने बताया कि उसका भाई मुद्रिका तिवारी (52) फरीदाबाद में एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। 28 अप्रैल को उनकी छोटी पुत्री किरन की शादी तय हो गई थी। जिसकी तैयारियों को लेकर वह घर वापस लौट रहा था। वह दिल्ली से महाकौशल एक्सप्रेस से लौट रहे थे। मथुरा पहुंचने पर भाई से बात हुई थी। उन्होंने किसी प्रकार की दिक्कत न होने की बात कही थी।
इधर रविवार की रात मऊरानीपुर स्टेशन के पास बोगी में सवार यात्रियों ने जब एक यात्री को मृत अवस्था में सीट पर देखा तो जीआरपी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मृतक के शव को महोबा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। जीआरपी प्रभारी विनय साहू का कहना है कि मृतक के पैसे, मोबाइल व अन्य सामान सुरक्षित मिला है। हालांकि टिकट बरामद नहीं हुआ। प्रथम दृष्टया अटैक से मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।