फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Traffic jam on Kanpur-Sagar Highway; vehicles crawled for six hours.

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर लगा जाम, छह घंटे रेंगते रहे वाहन

Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Kanpur-Sagar Highway; vehicles crawled for six hours.
हाईवे में कबरई के पास लगे जाम में फंसे ट्रक। संवाद
महोबा/कबरई। कानपुर-सागर हाईवे रविवार की पूरी रात जाम की समस्या से जूझता रहा। रात करीब नौ बजे डहर्रा के पास ट्रक खराब होने से जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं। 14 घंटे से रॉयल्टी न निकलने पर पत्थरमंडी कबरई में ट्रकों की संख्या बढ़ गई। एक साथ सैकड़ों की संख्या में ट्रक निकलने से करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। छह घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। वाहन चालक रात के बजाय सुबह गंतव्य स्थान तक पहुंच सके।
विज्ञापन

पत्थरमंडी कबरई में प्रतिदिन विभिन्न जनपदों से गिट्टी लेने के लिए करीब तीन हजार ट्रक और डंपर आते हैं। रविवार को सुबह से पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते गिट्टी की रॉयल्टी नहीं निकली। इससे ट्रक व डंपर क्रशर प्लांटों में खड़े रहे। शाम को पोर्टल सही होने पर रॉयल्टी निकल सकी जिसके बाद एक साथ सैकड़ों की संख्या में ट्रक गिट्टी लादकर निकले। इससे हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान डहर्रा के पास एक ट्रक खराब होने से जाम लंबा होता गया। एक पटरी के वाहन छह घंटे तक रेंगते रहे।
विज्ञापन

कानपुर से लौट रहे दीपक, प्रमोद, नरेश आदि ने बताया कि वह रात 11 बजे रोडवेज बस से जनपद हमीरपुर से महोबा के लिए निकले। जाम में बस फंस जाने से घंटों परेशान रहे। चार घंटे बाद वह महोबा आ सके। रात नौ बजे से लगा जाम सुबह तीन बजे तक चलता रहा। सूचना पर पुलिस ने खराब ट्रक को सड़क से अलग कराया लेकिन ट्रकों की संख्या अधिक होने से जाम नहीं खुल सका। जिला खनिज अधिकारी आरबी सिंह का कहना है कि पोर्टल पर मेंटेनेंस का काम होने के चलते रॉयल्टी नहीं निकल सकी। ऐसे में ट्रक इकट्ठे हो गए और जाम की स्थिति बन गई। पोर्टल ऑनलाइन है। ऊपर से तकनीकी दिक्कत होने के चलते समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरलेन सड़क निर्माण बना जाम का मुख्य कारण

कानपुर-सागर हाईवे पर महोबा से कबरई तक फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। निर्माण के चलते जगह-जगह सड़क को खोदकर डायवर्जन किया गया। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन हिचकोले खाते निकल रहे हैं। हर 100 मीटर में डायवर्जन होने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक महोबा-कबरई मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed