{"_id":"6543e0fe30917168f701c5f8","slug":"traders-took-to-the-streets-to-protest-against-online-business-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-2560-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऑनलाइन व्यापार के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऑनलाइन व्यापार के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रांतीय आह्वान पर सपाइयों ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर ऑनलाइन व्यापार का बहिष्कार किया। कार्यकर्ता चौपट हुआ खुदरा व्यापार जिसका कारण ई-व्यापार आदि नारे लगाते हुए चलते रहे। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार को पत्र भेजकर कर ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव व व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में 30 से अधिक कार्यकर्ता आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद खुदरा व्यापारियों के हित में शहर में पदयात्रा निकाली गई जो तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक से होते हुए गुजरी। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग से त्योहारों के समय में भी बाजारों में सन्नाटा रहता है। जिससे खुदरा दुकानदार बहुत परेशान है।
ऑनलाइन व्यापार से विदेशी कंपनियां जमकर मुनाफा कमाती है जबकि छोटे दुकानदार नुकसान झेलते हैं। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन व्यापार बंद कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन व पदयात्रा में बाबू मंसूरी,ताहिरउद्दीन, कैलाश कुशवाहा, रामपाल, लवकेश राजपूत, अनीस जॉन, आसिफ अंसारी, जावेद मंसूरी, सोनू कुशवाहा, जलील पठान, आमिर कुरैशी, गजेंद्र यादव, अभय शिवहरे, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।