{"_id":"6abea8417372fffe5f0aed6a","slug":"top-5-student-readers-will-now-be-selected-in-council-schools-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129283-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: परिषदीय स्कूलों में अब चुने जाएंगे टॉप-5 स्टूडेंट रीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: परिषदीय स्कूलों में अब चुने जाएंगे टॉप-5 स्टूडेंट रीडर
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल कम करने और पढ़ने की आदत विकसित करने को बेसिक शिक्षा विभाग नया कदम उठाएगा। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अब टॉप-5 स्टूडेंट रीडर चुने जाएंगे।
इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं। जनपद में 840 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए सभी विद्यालयों में रीडर ऑफ द वीक का चयन किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में खेल, आत्मरक्षा, कला और क्राफ्ट आदि गतिविधियां होंगी। विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में दक्ष बनाने के लिए प्रोफेशनल कोच की भी मदद ली जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में टॉप-5 स्टूडेंट रीडर चुने जाएंगे। विद्यालयों में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर सप्ताह रीडर ऑफ द वीक का चयन किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं में पढ़ने की आदत विकसित होगी।