{"_id":"6abeaac5803d002a780bcc94","slug":"ensure-high-quality-resolution-of-consolidation-related-grievances-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129288-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चकबंदी शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चकबंदी शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक करें निस्तारण
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बृहस्पतिवार को चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्तर पर कार्य पारदर्शी व समय पर संपन्न कराएं। चकबंदी से संबंधित किसानों की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक कराया जाए। बैठक में एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, चकबंदी अधिकारी एहतेशाम अहमद खान, सहायक चकबंदी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
योजना में शामिल होंगे नागरिकों के सुझाव
महोबा। जनपद की ग्राम पंचायतों में दो अक्तूबर को रिफार्म उत्सव को पीपुल्स प्लान अभियान के साथ आयोजित किया जाएगा। सीडीओ बलराम कुमार ने बताया कि ग्राम सभा के दौरान नागरिकों से प्राप्त सुझावों, स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को चिह्नित करते हुए उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाएगा। जनजागरूकता, जन भागीदारी व स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिफार्म उत्सव को पीपुल्स प्लान कैंपेन सबकी योजना, सबका विकास के तहत आयोजित किया जाएगा। (संवाद)