फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   To reach the highest positions in the country's service : MP

ऊंचे पदों पर पहुंच करें देश की सेवा : सांसद

Sat, 17 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 17 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
To reach the highest positions in the country's service : MP

भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शुक्रवार को

विज्ञापन
शहर के कीरत सागर में चल रहे क्लब में छात्र-छात्राआें से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही बेहतर पढ़ाई के लिए टीनशेड, पानी की टंकी और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

शहर के कीरत सागर तट पर प्रतिदिन सुबह और शाम छात्र-छात्राआें द्वारा ग्रुप डिस्कशन के लिए क्लब का आयोजन किया जाता है।

यहां छात्र-छात्राएं ग्रुप बनाकर नि:शुल्क रूप से रेलवे, बैंक, एसआई, एसएससी आदि की तैयारी करते हैं। यही नहीं हर साल आयोजित होने वाली परीक्षाआें में क्लब के छात्राआें का सिलेक्शन भी हो चुका है। शुक्रवार की सुबह सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल कीरत सागर सरोवर के तट पर पहुंचे। उन्हाेंने छात्र-छात्राआें से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

छात्राें ने सांसद को छाया, पेयजल और लाइब्रेरी की समस्या बताई। सांसद ने छाया के लिए टीनशेड, पानी की टंकी और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

सांसद ने कहा कि छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, जिससे अच्छी नौकरी पाकर ऊंचे पदों पर पहुंचकर जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्हाेंने कहा कि छात्र-छात्राआें को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर नीरज रावत, भरतलाल तिवारी, तेज सिंह तोमर, शिवगोपाल सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed