{"_id":"08837c6cdf0ed890b9e20f9e55feb079","slug":"to-develop-cooperation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में करें सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श गांव योजना के तहत सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा गोद लिए गए ग्राम पिपरामाफ में शुक्रवार को सांसद के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। शिविर के दौरान गांव में विकास कार्य कराने की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि पिपरामाफ गांव में आदर्श गांव की परिकल्पना तब साकार होगी जब गांव के लोग विकास कार्यों में सहयोग करेंगे। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीणाें को भेदभाव, छुआछूत को छोड़ एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ईमानदारी से योजनाओं का क्रियान्वयन करना चाहिए जिससे आम लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस मौके पर जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि गांव की गायब हो रही पुरानी संस्कृति और रीति रिवाजों को वापस लाना होगा।
तभी गांव आदर्श गांव बन सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आपसी राग द्वेष को समाप्त कर गांव के विकास के बारे में सोचें और उसी दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणाें के सहयोग के बिना विकास कार्य संभव नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने कहा कि गांव के लोग बुरी आदतों को छोड़कर गांव के विकास के लिए प्रयास करें। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण गांव में पेयजल आदि के संसाधनों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ उनका रखरखाव करने में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाआें का लाभ हर ग्रामीण को पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि किसान रासायनिक खादों का इस्तेमाल न करें। जिला पंचायत राज अधिकारी रामजियावन ने बताया कि पिपरामाफ को ई-विलेज के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
जिससे जुड़ी सारी सुविधाएं कंप्यूटर से गांव में ही उपलब्ध होंगी। जिससे लोगाें को कहीं भागना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग अनुदान के तहत 13 सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश कटियार ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल एवं पिपरा से मझगवां खुर्द के बीच वृक्षारोपण कराया जाएगा। तहसीलदार गुलाब सिंह राजपूत ने राजस्व विभाग के संबंध में कृषक दुर्घटना बीमा आदि के बारे में जानकारी दी।
बिजली विभाग के अवर अभियंता एमपी सिंह ने कहा कि गांव में जहां विद्युतीकरण नहीं है, वहां कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विमला सिंह, विजय सिंह, केरन सिंह, विनोद पटैरिया, चकबंदी अधिकारी फरहत अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।