फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three ticket bending machines will be set up at railway station

रेलवे स्टेशन में स्थापित होगी तीन टिकट बेंडिंग मशीनें

Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला,महोबा Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three ticket bending machines will be set up at railway station
महोबा स्टेशन में सुविधाओं का होगा विस्तार - फोटो : अमर उजाला
 रेलवे स्टेशन में टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगने की झंझट से यात्रियों को जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए रेलवे विभाग महोबा में तीन ऑटोमेटिक टिकट बेंडिंग मशीनें स्थापित कर रहा है। एक सप्ताह के अंदर मशीनें शुरू हो जाएगी। इससे एक क्लिक करने पर टिकट उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए एकल खिड़की संचालित होने से यात्रियों को टिकट लेने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लंबी लाइन में लगने के चक्कर में तमाम यात्रियाें की ट्रेनें छूट जाती थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग ने यात्री सुविधाओं में इजाफा करते हुए तीन ऑटोमेटिक टिकट बेंडिंग मशीनें महोबा रेलवे स्टेशन को उपलब्ध करा दी है। यह मशीनें जल्द ही स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

मशीनों की खासियत है कि मशीन में कहां से कहां जाना है इसको दर्ज करते ही टिकट का पैसा आ जाएगा। यह पैसा मशीन में रखते ही आपको टिकट मिल जाएगा। स्टेशन मास्टर वीपी पांडेय का कहना है कि तीन ऑटोमेटिक टिकट बेडिंग मशीनें आ गई है। जल्द ही इन्हें स्टेशन में स्थापित कराया जाएगा। मशीनें लगने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन में लगेगी वाटर बेडिंग मशीन
रेलवे स्टेशन में अब यात्रियों को फिल्टर ठंडा पानी मिलेगा। इसके लिए रेलवे विभाग स्टेशन में वाटर बेंडिंग मशीन स्थापित करा रहा है। इस मशीन से तीन रुपये में एक लीटर व 10 रुपये में पांच लीटर ठंडा आरओ का पानी मिलेगा। मशीन स्थापित होने से यात्री स्टेशन में ट्रेन से उतरकर बेहद सस्ती दर में ठंडा पानी ले सकेंगे।


34 लाख की लागत से स्थापित होगी स्टील बैंचे
रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर स्टेशन में 34 लाख की लागत से 150 स्टील बैंच स्थापित की जाएगी। ताकि रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेन के इंतजार में आराम से कर सके। रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य हरिश्चंद्र पाटकार ने बताया कि हमीरपुर महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा 34 लाख की लागत से 150 स्टील बैंच स्थापित कराई जाएगी। सांसद ने बजट रेलवे को उपलब्ध करा दिया है। एक माह में बैंच स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed