फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three robbery accused sentenced to five years imprisonment

Mahoba News: लूट के तीन अभियुक्तों को पांच-पांच वर्ष का कारावास

Thu, 04 Dec 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three robbery accused sentenced to five years imprisonment
महोबा। बाइक सवार भाई-बहन से दो साल पहले लूटपाट के मामले में बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं. प्रथम व विशेष न्यायाधीश ध्रुव राय ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

दोष सिद्ध होने पर तीन अभियुक्तों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ेगी। मध्यप्रदेश के छतरपुर के चंद्रपुरा गांव निवासी रोहित अहिरवार ने थाना महोबकंठ पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 31 जुलाई 2023 को वह अपनी बहन कृष्णा के साथ बाइक से उसकी ससुराल गरौठा जनपद झांसी गया था।
विज्ञापन

वापस लौटते समय थाना महोबकंठ के गाडो गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और ओवरटेक करते हुए धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई और वह भी गिरते-गिरते बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे की बट से बहन को पीटा। बाद में वह सोने का मंगलसूत्र, एक मनचली, अंगूठी समेत अन्य सोने-चांदी के जेवरात व चार हजार रुपये के अलावा दोनोंं के मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच में सुरेश अहिरवार, ललित उर्फ लल्लू निवासीगण शाहपुर जनपद झांसी और नरेंद्र सुल्लेरे निवासी इमलौटा झांसी के नाम सामने आए। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। बृहस्पतिवार को अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed