{"_id":"6abd544758e2221a140e31bd","slug":"three-people-including-a-woman-attempted-suicide-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129240-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महिला समेत तीन लोगों ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महिला समेत तीन लोगों ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
महोबा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों ने जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव निवासी राजेश (22) ने बुधवार सुबह घर पर फंदा लगा लिया। परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। राजेश के भाई सुशील फंदा लगाने का कारण नहीं बता सका। वहीं कोतवाली चरखारी के स्वासामाफ गांव की राधिका (19) ने सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति छोटे ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्हें भी पत्नी के इस कदम का कारण नहीं पता।
इसी तरह लवकुशनगर निवासी इमरान (30) ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित राजपूत ने बताया कि तीनों का उपचार किया जा रहा है।