{"_id":"61324b3501ef4f4a783be31f","slug":"three-people-gang-raped-a-teenager-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में सामूहिक दुष्कर्म: एक जगह से दूसरी जगह ले जाते वक्त चलती बाइक से कूदी पीड़िता, आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में सामूहिक दुष्कर्म: एक जगह से दूसरी जगह ले जाते वक्त चलती बाइक से कूदी पीड़िता, आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो
Fri, 03 Sep 2021 09:50 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:50 PM IST
सार
थाना कबरई के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शहर के एक मोहल्ले में कमरा लेकर किराए से रहती है। जहां वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। एक माह पहले उसकी मुलाकात डाक बंगला के समीप रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने अपने झांसे में लेकर किशोरी के साथ एक अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महोबा के एक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने किशोरी को एकांत स्थान पर बने एक कमरे में ले जाकर न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी रात कमरे बंधक बनाए रखने के बाद एक आरोपी किशोरी को बाइक से दूसरे स्थान पर ले जाने लगा, किशोरी ने साहस दिखाकर चलती बाइक से छलांग लगाकर आरोपी के चंगुल से पीछा छुड़ाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना कबरई के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शहर के एक मोहल्ले में कमरा लेकर किराए से रहती है। जहां वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। एक माह पहले उसकी मुलाकात डाक बंगला के समीप रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने अपने झांसे में लेकर किशोरी के साथ एक अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक लगातार वीडियो वायरल की धमकी देकर परेशान करता रहा।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम आरोपी ने किशोरी को वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाया और बाइक से एकांत स्थान पर बने कमरे में ले गया। जहां आरोपी के दो दोस्त पहले से मौजूद थे। किशोरी का आरोप है कि तीनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। बाद में कमरें का बाहर का ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह तीनों आरोपी फिर कमरे में पहुंचे और किशोरी को दूसरे स्थान पर चलने की बात कही। एक आरोपी किशोरी को जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने लगा लेकिन किशोरी ने साहस का परिचय दिखाते हुए रास्ते में चलती बाइक से छलांग लगा दी। जिससे वह घायल हो गई, तब आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला।
पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरा मामला बताया और तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।