डेंगू और बुखार ने तीन और लोगों को लीला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। चरखारी सहित ग्रामीण इलाकों में चिकिनगुनिया, मलेरिया के बाद अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को डेंगू से पीड़ित एक मासूम की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वकस्बा जैतपुर में वृद्ध की बुखार से मौत हो गई।कस्बा चरखारी के मोहल्ला बीपार्क निवासी रामकुमार लक्षकार का आठ वर्षीय पुत्र जय बुखार की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसका उपचार सरकारी व प्राइवेट क्लीनिकों में कराया। डेंगू के लक्षण मिलने पर परिजन जय को इलाज के लिए ग्वालियर ले गए जहां डेंगू होने की पुष्टि हुई। गुरुवार को जय की उपचार दौरान ग्वालियर में मौत हो गई।
कस्बा चरखारी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी चिकिनगुनिया व मलेरिया के मरीजों की भरमार है। ग्रामीणों का कहना है कि डेंगू होने के बाद भी महोबा व चरखारी के अस्पतालों में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाती। जब लोग मरीज को झांसी व ग्वालियर ले जाते है तब डेंगू की पुष्टि होती है लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है। जैतपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा जैतपुर निवासी मन्नी मिठाई विक्रेता तीन दिन पहले बुखार की चपेट में आ गया था। परिजनों द्वारा उसका उपचार प्राइवेट क्लीनिकों में कराया गया लेकिन आराम नहीं लगा। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन मन्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।