फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three-month students will get money in lieu of mid-day meal

मिड-डे मील के एवज में तीन माह की छात्रों को मिलेगी धनराशि

Sun, 07 Jun 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three-month students will get money in lieu of mid-day meal
महोबा। लॉकडाउन के चलते तीन माह तक बच्चों को मध्याह्न भोजन न मिलने के एवज में अब शासन ने छात्रों को मिड-डे मील की नगद धनराशि उनके खातों में भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए जून माह में विद्यालय खोलकर प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

24 मार्च से 30 जून तक अवकाश के दिनों को छोड़कर 76 दिन के 561 रुपये जूनियर के छात्र-छात्राओं को और प्राइमरी के बच्चों को 374 रुपये खातों में भेजे जाने हैं। इस धनराशि से बच्चे मिड-डे मील के स्थान पर अन्य पौष्टिक आहार ग्रहण कर सकते हैं। शासन ने इस बार जून माह की भी मिड-डे मील की धनराशि छात्रों को भेजे जाने के निर्देश दिए जबकि पूर्व में 20 मई के बाद छात्रों को मिड-डे मील नहीं मिल पाता था लेकिन इस दफा लॉकडाउन के बाद छात्र-छात्राओं को उनके खातों में मिड-डे मील की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, शासन ने जुलाई माह में छात्र-छात्राओं को ड्रेसें वितरित करने के निर्देश दिए हैं लेकिन अभी तक वर्ष 2019-20 की ड्रेसों की बकाया धनराशि का अभी तक भुगतान न होने से विद्यालय प्रबंधक असंमजस में हैं। इस साल दुकानदारों में पिछला ड्रेसों का भुगतान न होने पर कपड़ा उधार देने से मनाकर दिया है। वर्ष 2020-21 में भेजी जाने वाली ड्रेसों की धनराशि भी अभी तक नहीं भेजी गई हैं। इससे शिक्षक जुलाई में ड्रेसें वितरित करने को लेकर खासा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed