{"_id":"689cc80258262be60c0a9a86","slug":"three-handicapped-got-jobs-12-will-do-self-employment-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117077-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन दिव्यांगों को मिली नौकरी, 12 करेंगे स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन दिव्यांगों को मिली नौकरी, 12 करेंगे स्वरोजगार
Wed, 13 Aug 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कौशल विकास मिशन के तहत बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान तीन दिव्यांगों को जिले में ही संचालित कंपनियों में नौकरी के लिए चयनित किया गया जबकि 12 दिव्यांगों ने स्वरोजगार की इच्छा जताई। उन्हें स्वयं का काम शुरू करने के लिए उद्योग विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कौशल विकास मिशन की ओर से प्रशिक्षण हासिल करने वाले दिव्यांगों को जिले में संचालित उद्योगों में नौकरी के लिए रोजगार मेला आयोजित हुआ। इस दौरान तीन निजी कंपनियों की ओर से दिव्यांगों का साक्षात्कार लिया गया। शैक्षिक योग्यता के आधार पर तीन दिव्यांगों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। वहीं, 12 दिव्यांगों ने स्वयं का कारोबार शुरू करने की इच्छा जताई। उद्योग विभाग के राहुल कुमार ने दिव्यांगों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत मिलने पांच लाख रुपये के ऋण के बारे में जानकारी दी।
बताया कि चार वर्ष तक यह ऋण ब्याज मुक्त है। साथ ही दस फीसदी की सब्सिडी भी मिलेगी। दिव्यांगों ने कहा कि सीएचसी व अन्य छोटे उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनेंगे। सीएससी मैनेजर अनिल कुमार ने सीएससी केंद्र खोलने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, जिला कौशल प्रबंधक ओम प्रकाश यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष चौरसिया, दिव्यांगजन विभाग के अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।