फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three corpses were raised together, every eye became moist

Mahoba News: एक साथ उठी तीन अर्थियां, हर आंख हुई नम

Tue, 17 Jun 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three corpses were raised together, every eye became moist
कुलपहाड़ (महोबा)। बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर ननौरा गांव के पास सोमवार की दोपहर कार और बाइक की भिड़ंत में चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत होने की घटना ने सभी को झकझोर दिया। मुढ़ारी गांव निवासी बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन लोगाें की मंगलवार की सुबह एक साथ तीन अर्थियां उठी तो हर आंख नम हो गई। हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते नजर आया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव निवासी उदयभान, बेटी खुशी, भतीजा रिशी, भांजा अंकित, बुआ के बेटे विनोद व चालक बजरिया निवासी रामपाल के साथ कार से बहू की विदा कराने ननवारा जा रहे थे। तभी ननौरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसमें बाइक सवार भरतलाल कुशवाहा, उसके चचेरे भाई अजय कुशवाहा व संजय उर्फ संजू निवासीगण मुढ़ारी कुलपहाड़ की मौके पर मौत हो गई थी जबकि कार पलटने से उसमें सवार चालक रामपाल और विनोद की जान चली गई थी। पांचों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार की रात होने के चलते अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन

मंगलवार को मुढ़ारी गांव में चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की एक साथ अर्थियां उठीं। इस दुख की घड़ी में पूरा गांव एक साथ खड़ा हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। मुढ़ारी निवासी संजू अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। घटना से परिजन सदमे में हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed