फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three accused of gang rape of teenager arrested

Mahoba News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three accused of gang rape of teenager arrested
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के एक मोहल्ले में किशोरी को जन्मदिन पार्टी में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी को चार माह पहले कस्बे के ही युवक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर एक फर्नीचर की दुकान में ले गए थे। जहां किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। जिससे पीड़िता व उसके परिजन लोकलाज के भय से चुप रहे।
विज्ञापन

चार दिन पहले किशोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर अली हसन उर्फ बाबू, कल्लू, पन्ना सोनी और प्रिंस तिवारी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई सुभाषचंद्र तिवारी ने गुलमर्ग तिराहे से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अली हसन, प्रिंस तिवारी और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया जबकि पन्ना सोनी की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाल ने बताया कि शेष एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed