फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thousands of liters of water wasted due to pipeline burst, supply to six wards halted

Mahoba News: पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, छह वार्डों की आपूर्ति ठप

Mon, 01 Apr 2024 04:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water wasted due to pipeline burst, supply to six wards halted
बेलाताल (महोबा)। नमामि गंगे परियोजना के तहत डाली गई पाइपलाइन जैतपुर के बाशिंदों को भारी पड़ रही है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। जिससे छह वार्डों की पेयजल आपूर्ति ठप है। गर्मी के मौसम में लोग बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रामबाबू अहिरवार, भूपेंद्र ,धर्मेंद्र कुमार ,बृजगोपाल कुशवाहा, मो. नबी, नंदकिशोर कुशवाहा, हसमत, हल्लू कुशवाहा, इकबाल, सुनील कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया खोदी गई सड़क को पूरी तरह से ठीक नहीं कराया गया। पाइप लाइन से ग्रामीणों को निशुल्क कनेक्शन देने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से टोंटी तक नहीं लगाई गई। पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही पाइपलाइन कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे सड़कों पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में जल संकट
नमामि गंगे परियोजना के क्रियांवयन में जमकर लापरवाही व मानमानी की गई। विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे काम कराने वाली कंपनी मनमानी पर आमादा है। जैतपुर कस्बे में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने से कुछ मोहल्लों में तो पानी की आपूर्ति ही नहीं पहुंच रही है और यहां रहने वाले लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। कचेरनपुरा, नयापुरा, ड्योढ़ीपुरा, बाईपास आदि मोहल्लों में पानी का भीषण संकट है। इन मोहल्लेवासियों को नमामि गंगे परियोजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। सोमवार को पाइपलाइन दुरुस्त करा दी जाएगी। -वकील प्रसाद, जेई, नमामि गंगे परियोजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed