{"_id":"6a494f23b33f8c68260fe796","slug":"third-suicide-in-13-years-now-a-teenage-girl-hangs-herself-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126792-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 13 साल में तीसरी आत्महत्या, अब किशोरी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 13 साल में तीसरी आत्महत्या, अब किशोरी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के गंज गांव में शुक्रवार की रात किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक ही परिवार में 13 वर्ष के अंदर यह आत्महत्या की तीसरी घटना है। 13 साल पहले किशोरी की मां और तीन साल पहले बड़ा भाई फंदा लगाकर जान दे चुका है।
गंज गांव निवासी मोहनलाल काम पर गया था जबकि घर पर उसका छोटा बेटा रवि (13) और बेटी सोमवती (17) दादी के साथ घर पर थे। देर शाम दादी खाना बनाने लगी। तभी किशोरी मकान के ऊपर बनी अटारी पर चली गई और लट्ठे से दुपट्टे का फंदा लगा लिया। काफी देर तक आहट न मिलने पर दादी लच्छी देवी अटारी पर गई तो वहां सोमवती फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस उसे फंदे से नीचे उतार सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोहनलाल के भाई फंटू कुशवाहा ने बताया कि मोहनलाल की पत्नी हल्की बाई ने 13 साल पहले फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। तीन वर्ष पहले उनके बड़े बेटे पंकज ने भी फंदा लगाया था। अब बेटी सोमवती ने आत्महत्या की है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।