फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves broke thousands of goods by breaking shop lock in mahoba

महोबा: दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

Tue, 18 Aug 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke thousands of goods by breaking shop lock in mahoba
चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान दिखाता पीड़ित दुकानदार - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे मेें फदना मार्ग पर सोमवार रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

फदना मार्ग निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्मदास कुशवाहा घर के नीचे ही जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। सोमवार की रात वह दुकान बंद करके घर आ गया। देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और गुल्लक में रखे सात हजार रुपये व अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह धर्मेंद्र दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ने करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed