फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There are potholes everywhere on the highway, traveling is risking one's life.

Mahoba News: हाईवे में जगह-जगह गड्ढे, जान जोखिम में डालकर हो रही यात्रा

Thu, 04 Jul 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
There are potholes everywhere on the highway, traveling is risking one's life.
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई से गुजरे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने से आएदिन हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वाहन चालकों ने डीएम व एनएच के अधिकारियों को पत्र भेज समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर कस्बे के बांदा तिराहे से करीब दो किलोमीटर महोबा रोड पर और दो किलोमीटर बांदा रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कई जगह सड़क धंस जाने की वजह से वाहनों का संतुलन बिगड़ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। हल्की बारिश होने पर महोबा रोड पर पचपहरा मोड़ के सामने हाईवे के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढे का अनुमान नहीं लग पाता और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन

10 अप्रैल को महोबा रोड पर स्टेट बैंक के पास हादसा हुआ था। बाइक का पहिया हाइवे के गड्ढे में जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया था। इससे बाइक डिवाइडर में टकरा गई थी। इस हादसे में थाना अजनर के रजपुरा निवासी बाइक सवार धर्मेंद्र व दिनेश राजपूत की मौत हो गई थी। इसके अलावा इसी हाईवे के गड्ढों में वाहन असंतुलित होने के कारण हुए हादसों में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग बुरी तरह घायल भी हो चुके हैं। वाहन चालक संदीप, प्रेमशंकर, भगवानदास, महेश, धनराज, छुट्टन अनुरागी आदि ने बताया कि हाईवे पर गड्ढे होने के कारण जान जोखिम में डालकर वाहन चलाना पड़ते हैं। टोल टैक्स देने के बावजूद वाहन चालकों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने डीएम और एनएच के अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed