{"_id":"579cedc54f1c1bdd4121e32e","slug":"theft-of-three-hundred-merchant-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर तीन लाख की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा में एक व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने तीन लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चोरी कर ली और भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है।
विज्ञापन
ग्राम सूपा निवासी सीमेंट कारोबारी सुरेश त्रिवेदी शुक्रवार रात परिवार के साथ अपने कमरे में सो रहे थे, तभी बदमाशाें ने दरवाजे पर खड़े चार पहिया वाहन पर चढ़कर छत पर पहुंचे और सीढ़ियाें से नीचे उतर आए। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी तीन लाख रुपये की नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह गृहस्वामी ने कमरे का ताला टूटा देखा, तो उसके होश उड़ गए। अलमारी से तीन लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली चरखारी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि चरखारी पुलिस की निष्क्रियता से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सात माह के अंदर सूपा गांव में सात बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर 2015 में उनके भाई अरुण त्रिवेदी के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई थी, जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन