फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The young man lying on the railway track, the goods train left

रेल पटरी के बीच में लेटा रहा युवक, ऊपर से निकल गई मालगाड़ी

Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The young man lying on the railway track, the goods train left
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में कबरई स्टेशन के समीप एक युवक शराब के नशे में दोनों पटरियों के बीच गिर गया। इस दौरान मालगाड़ी गुजर गई। जिससे युवक के सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। ट्रैकमैन ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जनपद बांदा के खैरपुर गांव निवासी देशराज (31) शुक्रवार की सुबह चार बजे रेलवे ट्रैक में कबरई स्टेशन के समीप पटरी पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। पटरी से निकल रहे ट्रैकमैन उत्तम सिंह ने जब युवक को घायल देखा तो एक अन्य युवक की मदद से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी कबरई पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रैकमैन ने बताया कि देशराज दोनों पटरियों के बीच लेटा था और मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। आशंका जताई की ट्रैक पार करते समय वह पटरी के बीच में गिर गया। इस दौरान मालगाड़ी निकलने से उसके सिर व पैर में चोटें आईं। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed