फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The young man hanged himself, created an uproar

Mahoba News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself, created an uproar
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में पत्नी की मौत के बाद से परेशान युवक ने शराब के नशे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कालीपहाड़ी निवासी रवि राजपूत (29) खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की देर रात उसने लट्ठे से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा धरमपाल राजपूत ने बताया कि इससे पहले भी पुत्र चार बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुका है। आएदिन शराब पीकर आने से परेशान होकर एक साल पहले बहू रश्मि ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप लगाया कि रश्मि की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। घटना के बाद से युवक परेशान रहता था और शराब का आदी हो गया था। मृतक अपने पीछे पुत्र निखिल (08) और पुत्री अाशका (05) को पीछे छोड़ गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed