{"_id":"58b9a4ed4f1c1bbd56835915","slug":"the-young-man-disappeared-a-week-fears-of-assassination","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से युवक गायब, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से युवक गायब, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
युवक के चाकू मारने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांधीपार्क चौकी पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खरेला के गांव शिवहार में दबंगों द्वारा फर्जी तरीके से भूमि का बैनामा करा लिया गया। उसके बाद दबंगों ने युवक को गायब कर दिया। युवक की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आशंका जताई है कि दबंग उसके पुत्र की हत्या कर सकते है।
गांव शिवहार निवासी दुर्गादेवी पत्नी स्व. मइयादीन ने पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 13 फरवरी को गांव के दबंग उसके पुत्र रामप्रकाश को शराब पिलाकर ले गए। उसके बाद उन्होंने आबादी से लगी भूमि का बिना रुपये दिए फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। रामप्रकाश घर वापस लौटा तो भूमि का बैनामा होने की जानकारी हुई। परिवार में लड़ाई झगड़ा होने पर पुलिस उसे थाना ले गई और शांतिभंग में बंद कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके पुत्र की जमानत कराई। उसके बाद अपने साथ कहीं ले गए। एक सप्ताह से उसका पुत्र लापता है। महिला ने आशंका जताई है कि दबंग उसके पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
कुलपहाड़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निर्माण के लिए खाली पड़ी सरकारी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर वह अवैध तरीके से निर्माण करा रहे है। मामले की शिकायत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ से की है।
विकासखंड जैतपुर के गांव छितरवारा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए गाटा संख्या 597-98 की भूमि आरक्षित है। इस पर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जा करते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे पहले भी दबंगों ने निर्माण शुरू कराया था, लेकिन शिकायत के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से निर्माण बंद हो गया था। लेखपालों की संयुक्त टीम ने भूमि की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवा दिया था।
शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दृगचंद्र, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण, सुगर सिंह, चंद्रप्रकाश आदि ने जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि दबंग दबंगई पर आमादा है। विद्यालय की भूमि पर निर्माण करा रहे है। उन्होंने तत्काल निर्माण रुकवाकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की हैैैैैै।