{"_id":"2c9f668d18c0ddbabd912e1bbcbedeca","slug":"the-young-man-broke-into-the-house-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवक को किया लहूलुहान
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा चरखारी के मुहल्ला भैरोगंज में बच्चों के विवाद
विज्ञापन
को लेकर एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पीड़ित ने
पास में बने मंदिर में घुसकर किसी तरह जान बचाई। बाद में घटना की रिपोर्ट
कोतवाली चरखारी में दर्ज करा दी गई है।
चरखारी कस्बे के मुहल्ला भैरोगंज निवासी मधुकर सिंह का पड़ोसी सईद से बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। सईद अपने साथियों के साथ मधुकर सिंह के घर में घुसकर जमकर मारपीट कर अधमरा कर दिया।
हमलावरों भारी भीड़ देखकर पीड़ित ने पास में बने मंदिर में घुसकर जान बचाई। पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
घायल मधुकर सिंह ने घटना की रिपोर्ट सईद सहित सौ लोगों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में दर्ज करा दी है। तहरीर में उसने बताया कि सईद ने सौ लोगोें के साथ घर में घुसकर उस पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
दूसरे पक्ष के सईद ने भी मारपीट की रिपोर्ट मधुकर सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। चरखारी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।