फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The woman committed suicide by hanging herself with her scarf.

Mahoba News: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself with her scarf.
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के अकबई गांव में एक महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अकबई गांव निवासी अतुल सिंह की पत्नी अन्नू सिंह (30) मंगलवार की देर शाम घर पर थी जबकि परिजन खेत गए थे। तभी उसने सूना घर पाकर कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। रात को जब परिजन घर पहुंचे तो महिला को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाते हुए परिजनों से जानकारी ली। पति इस बाबत कुछ भी नहीं बता सका। घटना से मृतक के एक बेटा छोटू रो-रोकर बेहाल है। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed