फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The water crisis will end as soon as the Ken-Betwa project is completed

Mahoba News: केन-बेतवा परियोजना पूरी होते ही खत्म होगा पानी का संकट

Wed, 23 Apr 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 23 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The water crisis will end as soon as the Ken-Betwa project is completed
अर्जुन बांध के निरीक्षण के बाद काकुन गांव में पार्टी पदा​धिकारियों से वार्ता करते जलश​क्ति मंत् - फोटो : अर्जुन बांध के निरीक्षण के बाद काकुन गांव में पार्टी पदा​धिकारियों से वार्ता करते जलश​क्ति मंत्री। संवाद
महोबा/खरेला। दो दिवसीय जिला भ्रमण पर आए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को मौदहा बांध और चंद्रावल बांध का निरीक्षण किया। बांधों में पर्याप्त पानी उपलब्ध मिलने पर उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के पूरा होने पर बुंदेलखंड में पानी का संकट खत्म होगा। लोगों को सिंचाई के साथ पेयजल सुविधा मिलेगी। नमामि गंगे योजना के हर घर नल से जल पहुंचाने के अंतिम चरण में चल रहे कार्यों को पूरा करने के कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के साथ जिले की सीमा पर स्थित मौदहा बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की क्षमता और मुख्य नहर से सिंचित होने वाले गांवोंं की जानकारी ली। राठ विधानसभा के सिंचाई के वंचित 18 गांवों को पूर्व की तरह सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर खरेला की 38 करोड़ की लागत से बनीं अमृत 2.0 योजना के लिए बांध पर इंटेकवेल बनाने की अनुमति दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड की बड़ी समस्याओं में शामिल सिंचाई व पेयजल के लिए प्रयासरत है। केन-बेतवा परियोजना पूरी होते ही इस संकट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

काफिले के साथ जा रहे जलशक्ति मंत्री का रिवई तिराहा पर भाजपाइयों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने काकुन के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के दर्शन किए। बाद में नेत्रहीन वैद्य के घर जाकर मुलाकात की। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से वार्ताकर समस्याएं सुनीं। इसके बाद चंद्रावल बांध पहुंचकर नमामि गंगे योजना से निर्माणाधीन इंटेकवेल और वाटर प्लांट की प्रगति देखी। जिसे समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर हमीरपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, योगेश मिश्रा, पंकज तिवारी, अमित कुमार, अरविंद गुप्ता, युवराज सिंह, साकेत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed